नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी—NCP (अजीत पवार) दिल्ली प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठा रही है। आगामी 2027 MCD चुनाव के मद्देनजर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए श्री हर्षवर्धन जे राठौड़ जी को दिल्ली में संगठन की कमान सौंपी गई है।
गुजरात में BJP के संगठन में रहा है अनुभव
हर्षवर्धन जे राठौड़ का सांगठनिक अनुभव काफी जमीनी रहा है। वे इससे पहले गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तहत वर्ष 2012 से 2014 तक संगठन में सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी मजबूत पकड़ और सांगठनिक कार्यशैली को देखते हुए अब उन्हें दिल्ली में पार्टी के आधार को व्यापक रूप देने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
2027 MCD चुनाव की तैयारियों को मिलेगी मजबूती
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में पार्टी का मुख्य उद्देश्य आगामी 2027 MCD चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना, वार्ड स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की समर्पित टीम तैयार करना और स्थानीय नागरिक समस्याओं को लेकर जनसंपर्क को तेज करना है।
संगठन की कमान मिलने पर हर्षवर्धन जे राठौड़ ने पार्टी नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं को एकजुट कर, जन-जन को पार्टी की नीतियों से जोड़कर दिल्ली के हर वार्ड और विधानसभा क्षेत्र में संगठन को पूरी निष्ठा के साथ मजबूत करेंगे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अनुभवी और जमीनी नेतृत्व को आगे लाने का यह फैसला आगामी नगर निगम चुनावों में दिल्ली के अंदर NCP (अजीत पवार) के संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।


0 Comments