पटना, 20 सितंबर 2026। पटना के तुलिप गार्डन बैंक्वेट हॉल में रविवार को TFW बिहार फैशन वीक सीजन-3 के तहत Mr & Miss Dazzling Diva 2026 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। फैशन, ग्लैमर और रैंप वॉक से सजे इस आयोजन में विभिन्न श्रेणियों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास और प्रस्तुति से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के बाद विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं और रनर-अप के नामों की घोषणा की गई।
Dazzling Diva 2026 के विजेता
Miss Dazzling Diva 2026 का खिताब सरिता रॉय ने हासिल किया, जबकि Mr Dazzling Diva 2026 के विजेता अयान हाशमी रहे। Mrs Dazzling Diva 2026 का ताज प्रिया शुक्ला ने अपने नाम किया। वहीं Kids Dazzling Diva 2026 का खिताब नव्या ने हासिल किया।
Mr और Miss कैटेगरी में रनर-अप
Mr कैटेगरी में धारिया ने प्रथम रनर-अप, रौशन ने द्वितीय रनर-अप और कर्ण यादव ने तृतीय रनर-अप का स्थान प्राप्त किया।
Miss कैटेगरी में प्राची साह प्रथम रनर-अप, साक्षी खुशी द्वितीय रनर-अप और प्रियंका कुमारी तृतीय रनर-अप रहीं।
सभी विजेताओं और रनर-अप को मंच पर ताज पहनाकर एवं सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ऑर्गनाइज़र अशका, डायरेक्टर मोदस्सिर शेख, को-ऑर्गनाइज़र आतिफ स्पाइकर, शो मैनेजर दानिश खान, रनवे कोरियोग्राफर अमन कुमार और पेजेंट ग्रूमर चंद वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजकों ने कहा कि TFW बिहार फैशन वीक का उद्देश्य बिहार के मॉडल्स और फैशन से जुड़ी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराना है। ग्रैंड फिनाले के सफल आयोजन के बाद टीम ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, सहयोगियों, अतिथियों और कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्थान: तुलिप गार्डन बैंक्वेट हॉल, पटना
दिनांक: 20 सितंबर 2026

0 Comments